(“क्राईम जासूस”,सेराजुल हुदा)
दुद्धी सोनभद्र |
स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी मे लगभग चार दशकों तक सोनी कंपाउंडर के नाम से पुकारे जाने वाले व्यक्तित्व के धनी, मृदुल भाषी ,व्यवहार कुशल, आदिवासी क्षेत्र के गरीबों के बीच अपनी पहचान बनाने वाले सोनी जी (कंपाउंडर साहब) अपने पद से सेवानिवृत्त हो गए |
जिससे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी के कर्मचारियों की आंखें आंसुओं से नम हो गयी | वर्ष 1984 में पीएचसी दुद्धी में कंपाउंडर के पद पर कार्यभार ग्रहण करने वाले सोनी जी लगातार 38 वर्ष इस आदिवासी क्षेत्र में पूरी निष्ठा व लगन से आने वाले मरीजों की सेवा करना उनका स्वभाव बन गया था | रात दिन कभी भी इमरजेंसी मरीज के आने पर डॉक्टर की मौजूदगी में त्वरित रूप से इलाज शुरू कर उसकी जान को बचाना इनका पहला लक्ष्य था | दुद्धी सहित आस-पास के गांव के मरीजों के बीच सभी की जुबान पर बस एक ही नाम होता था सोनी जी (कंपाउंडर साहब) जो आज अपने पद से सेवानिवृत्त हो गए | यहां के लोग शायद वर्षों तक उनके द्वारा किए गए सेवाकार्य को नहीं भूल पाएंगे |

