(सेराजुल हुदा “क्राईम जासूस”)
दुद्धी सोनभद्र |
जिलाधिकारी सोनभद्र टी.के.शिबू के निर्देश पर उप जिलाधिकारी दुद्धी प्रमोद कुमार तिवारी ने आज कस्बे के बस स्टैंड पर स्थित देशी व अंग्रेजी शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया |

जिससे दुकानदारों व लेने वाले ग्रहको में थोड़ी देर के लिए अफरा तफरी मच गया | एसडीएम दुद्धी प्रमोद कुमार तिवारी ने देशी,अंग्रेजी व बियर की दुकानों में बारी बारी से विधिवत निरीक्षण किया और दुकानों में मौजूद स्टॉक का रजिस्टर से मिलान किया |
और मूल्य से अधिक रेट पर शराब बीयर बेचे जाने की बाबत लोगों से जानकारी ली जिस पर कोई शिकायत नहीं मिला | दुकानदार से दुकान पर भीड़ न लगाने व कोविड गाइडलाइन के अनुसार शराब और बीयर को बेचने के निर्देश दिये |उप जिलाधिकारी ने अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकान पर साफ-सफाई को लेकर संतोषजनक पाया लेकिन देशी शराब की दुकान पर गंदगी का अम्बार देखकर भड़क पड़े उन्होंने दुकानदार से दुकान पर नियमित समय पर साफ सफाई बनाए रखने के निर्देश दिये | उप जिलाधिकारी दुद्धी ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर कस्बे में मिलावटी शराब के संबंध में की गई है |और इस तरह की जांच समय समय पर होती रहेगी |

