ओबरा/सोनभद्र।
(अशोक मद्धेशिया ,”क्राइम जासूस”)
26 जनवरी 2022 को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा, सोनभद्र में गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
गणतंत्र दिवस समारोह का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रमोद कुमार जी द्वारा ध्वज फहराने के साथ हुआ । तत्पश्चात महाविद्यालय की छात्राओं कु. प्रज्ञा मिश्रा ,कु.आशा, फलक द्वारा राष्ट्रगान का मधुर स्वरों में गायन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवम भारी संख्या में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने उनका साथ दिया। राष्ट्रगान के पश्चात निदेशक उच्च शिक्षा , उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा प्रेषित संदेश का वाचन समारोहक डॉ. राधाकांत पांडे जी द्वारा किया गया।

इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ.संतोष कुमार सैनी द्वारा कार्यक्रम का संचालन करते हुए गणतंत्र दिवस के महत्व, भारत के संवैधानिक इतिहास, तथा देश के स्वतंत्रता आंदोलन पर*प्रकाश डालते हुए देश के लिए मर मिटने तथा अपना तन, मन ,धन सब कुछ समर्पित करने के लिए युवाओं को हमेशा तैयार रहने एवम वर्तमान समय में गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा, भ्रष्टाचार, इत्यादि सामाजिक बुराइयों के खिलाफ खड़े होने का संदेश दिया।सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सर्वप्रथम बी ए द्वितीय वर्ष की छात्राओं कुमारी आशा एवं कु. प्रज्ञा ने “दिल दिल दिया है जान भी देंगे, ए वतन तेरे लिए” देशभक्ति गीत की सुंदर एवम मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुति की गई। शिवानी सिंह बी ए द्वितीय वर्ष की छात्रा ने भारत के संविधान के निर्माण एवं इसकी विशेषताओं पर शानदार भाषण दिया। बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा कुमारी फलक ने “ऐ मेरे वतन के लोगों तुम आंख में भर लो पानी जो शहीद हुए हैं उनकी जरा याद करो कुर्बानी” गीत की बहुत ही सुंदर प्रतुति की गई। हर्षिता पांडे बीकॉम द्वितीय वर्ष ने “भारत है पहचान मेरी और तिरंगा शान मेरी” गीत की बहुत ही मधुर एवम अभिनव प्रस्तुति की गई। कुमारी आशा ने “देश मेरे तेरी शान पर सदके” तथा “संदेशे आते है” गीतों की मंत्रमुग्ध कर लेने वाली प्रस्तुतियां दी। कु.प्रज्ञा मिश्रा ने “हम हिंद के हैं, हिन्द हमारा है दोस्तो, ये हिंद हमे जान से प्यारा है दोस्तो” तथा एमएससी जीव विज्ञान प्रथम वर्ष की छात्रा अर्पिता पांडे व प्रज्ञा मिश्रा ने “ऐ मेरे प्यारे वतन , ऐ मेरे बिछड़े चमन, तुझपे दिल कुरबान ” इत्यादि गीतों की बहुत ही सुंदर एवं भाव विभोर कर देने वाली अनुपम प्रस्तुतियां दी गई । संदीप कुमार पांडे एमएससी , प्रशांत मोहन यादव बी ए तृतीय वर्ष , मनीष कुमार बी ए प्रथम वर्ष इत्यादि छात्रों ने भी गणतंत्र दिवस के महत्व पर अपने विचार रखे। चंचला, परमिंदर कौर, निकिता ने भी सुंदर देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए।कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रमोद कुमार जी ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए, देश के संविधान के प्रति पूर्ण निष्ठा रखने, देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पूरी ईमानदारी के साथ पालन करने तथा देश के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने के लिए हमेशा तैयार रहने का संदेश दिया। डॉ.किशोर कुमार सिंह, डॉ.सुनील कुमार , डॉ. उपेंद्र कुमार, डॉ.विकास कुमार ,डॉ राजेश प्रसाद , डॉ.अमूल्य कुमार सिंह, डॉ.विभा पांडे डॉ. महीप कुमार , डॉ. विजय प्रताप यादव, डॉ.नीरज सिंह , डॉ. बीना यादव, डॉ. वैशाली शुक्ला इत्यादि प्राध्यापकों के साथ-साथ प्रमोद कुमार केसरी ,विकास कुमार मौर्य,महेशपांडे ,सरफुद्दीन,रामचरण मौर्य, अरुण कुमार, राहुल, कुंदन इत्यादि कर्मचारीगण, रोवर्स -रेंजर्स, एनएसएस ,एनसीसी कैडेट्स, मीडिया के लोग व भारी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।*

