मारवाड़ी महिला मंच ने स्थापना दिवस के अवसर पर बच्चों में वितरित किए खाद्य सामग्री व गर्म कपड़े

By:

On: Sunday, January 23, 2022 1:52 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:-रविवार को मारवाड़ी महिला मंच सोन शाखा द्वारा मारवाड़ी युवा मंच स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर दंडईत बाबा के मंदिर के पास प्रांगण में छोटे बच्चों व जरूरतमंदों को भोजन एवं अन्य खाने-पीने का सामान वितरित किया गया ।जब हम वहां पहुंचे तो हमें कुछ ऐसे बच्चे मिले जो अनाथ व असहाय अवस्था में पाए गए। उनके पास ना तो खाने की व्यवस्था थी और ना ही पहनने की । इस ठिठुरते हुई ठंड में बच्चे बिना मोटे कपड़े पहने,नंगे पांव दिखाई दिए।
*मंच की अध्यक्षा श्रीमती निशा अग्रवाल ने कहा आज* हमारी मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला परिवार के सदस्यों ने साथ मिलकर छोटे बच्चों को अपने हाथों से भोजन कराया एवं बच्चों को विभिन्न खाने-पीने के सामान दिए जिन्हें पाकर बच्चे बहुत खुश हुए बच्चों की इन खुशियों के साथ मिलकर हमने मारवाड़ी युवा मंच के 38 वें स्थापना दिवस का उत्सव बहुत धूमधाम से मनाया । किसी भी कार्य की सफलता मंच परिवार की एकता है मैं अपने मंच परिवार के सदस्यों का आभार व्यक्त करती हूं जो सदैव ऐसे सेवा भाव के कार्य के लिए अग्रसर रहते हैं ।
*महामंत्री पायल गोयल ने कहा* बच्चों की जरूरतों को देखते हुए मंच द्वारा बच्चों की जरूरतों का ध्यान दिया जाएगा। एवं समय-समय पर इस तरह के सेवा भाव के कार्य मंच द्वारा अवश्य होते रहेंगे । कार्यक्रम में मुख्य रूप से उषा चौधरी, पूनम खेतान, चित्रा जलान, सीमा अग्रवाल, अनीता थरड, खुशबू खेतान, सुनीता सांवरिया, रुचि सांवरिया ,ज्योति शर्मा आदि सदस्य उपस्थित रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment