टीईटी की परीक्षा में परीक्षार्थियों को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा

By:

On: Friday, January 21, 2022 3:11 AM

---Advertisement---

सोनभद्र:-इस बार टीईटी की परीक्षा में परीक्षार्थियों को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा होगी। इसके लिए परीक्षार्थियों को अंतिम वर्ष के डिग्री या मार्कशीट की प्रधानाचार्य से प्रमाणित छाया प्रति बस कंडक्टर को देना होगा। जिनती जगह से बस पकड़ना होगा, उतनी छाया प्रति देना होगा। इसके अलावा किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा के आधे घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र में प्रवेश ले लेना होगा। इसके बाद इंट्री किसी भी सूरत में नहीं मिलेगी। यूपी के प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा दीपक कुमार ने मंगलवार को जूम ऐप के जरिए डीआईओएस रविशंकर व बीएसए हरिवंश कुमार की ली मीटिग में यह जानकारी दी। इसके अलावा कई अन्य निर्देश भी उन्होंने दिया। डीआइओएस ने बताया कि इस बार परीक्षा केंद्र में मजिस्ट्रेट तक स्मार्ट फोन नहीं ले जा सकेंगे। यदि परीक्षा के दौरान कोई परीक्षार्थी बाहर जाना चाहता है तो उसे बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। यदि परीक्षार्थी बताता है कि उसकी तबियत नहीं सही है तो उसे एंबुलेंस से सीधे अस्पताल भेजा जाएगा। घर नहीं जाने दिया जाएगा

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment