:-चतरा ब्लॉक के नई बाजार खेल मैदान में आयोजित हुआ क्रिकेट कैनवस टूर्नामेंट
रामगढ़ सोनभद्र । चतरा ब्लॉक के नई बाजार खेल मैदान में मंगलवार को एस आर एस कैनवस क्रिकेट प्रतियोगिता शुभारंभ हुआ इस दौरान आयोजक यंग स्टार क्रिकेट क्लब नई बाजार में प्रायोजित हुआ इस दौरान मुख्य अतिथि पंचशील मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल एवम प्रकाश एंड पवन डायग्नोस्टिक सेंटर के डायरेक्टर पवित मौर्य आलोक सिंह नगवा प्रमुख द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर वह बीच मैदान में फीता काट कर बैट बल्ले से 11 बाल खेलते हुए शुभारंभ किया गया इस दौरान पंकज पटेल ने बताया कि हर साल की भांति इस साल भी 21 वा एस आर एस कैनवस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिसमें पहले दिन पहली पारी में उतरे अभिषेक ड्रेसेस नई बाजार व बहूआर के खिलाड़ियों के बीच मुकाबले का टक्कर हुआ दौरान वहां मौजूद सभी अतिथियों का ग्राम प्रधान आनंद पटेल द्वारा बैच लगाकर सम्मानित किया गया इसके उपरांत आयोजक पंकज पटेल द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान भी मुख्य अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों को उपलब्ध कराया गया वही डायरेक्टर पवित मौर्या ने बताया कि खेल हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है जिससे सेहत स्वास्थ्य व तंदुरुस्ती के साथ फुर्तीला बनाने का उद्गम साधन है वही आज के समय बढ़ते संक्रमण कोरोना वायरस को लेकर और ही अनिवार्य हो गया है जहां भी थोड़ा भी जगह समय सभी व्यक्ति को मिले थोड़ा बहुत योग या खेल अवश्य अपने दिनचर्या में शामिल करें जिससे तमाम बीमारियों से लड़ने की क्षमता उत्पन्न होती है वहीं हर विद्यालय व कालेजों में भी खेल को प्राथमिकता देते हुए शुरू करा दिया गया है जिससे कि बच्चों के भविष्य स्टार्टिंग दौर से ही सुधीर व मजबूत रहे इस मौके पर नई बाजार के प्रधान बबलू खान, बबलू धनगर ,मोनू खान ,अंशु चौबे ,प्रमोद यादव ,संजय पांडे, विमलेश पटेल ,डॉक्टर अशोक गुप्ता, प्रवीण पटेल ,सियाराम यादव, संजय जयसवाल ,अरविंद पांडे पूरे मैच का स्कोर कर रहे आसिफ खान कमेंटेटर अमित पांडे सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

