रोमांचक मुकाबले में रेनुकूट ने अनपरा को चार विकेट से हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश। लगातार दूसरी बार उमेर खान बने मैन ऑफ द मैच।

By:

On: Sunday, January 16, 2022 1:21 PM

---Advertisement---

(सत्यपाल सिंह,”क्राइम जासूस”)
म्योरपुर/सोनभद्र।
रविवार को स्थानीय खेल मैदान पर चल रहे 18 वें अन्तराजिय क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे क्वार्टर फाइन मुकाबले में रेनुकूट ने अनपरा को रोमांचक मुकाबले में चार विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना लिया।

पहले खेलते हुए अनपरा की टीम ने सभी विकेट खोकर 86 रन बनाया।86 रनों का पीछा करते हुए रेनुकूट की टीम ने 6 विकेट खोकर 87 रन बनाकर मैच जीत लिया।मैच 16 ओवरों का खेला गया।मैच में आलराउंडर प्रदर्शन करने वाले रेनुकूट के खिलाड़ी उबेर खान को खण्ड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर सुरेन्द्र प्रताप सहाय ने अपने हाथों से मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।मैच में मुख्य निर्णायक की भूमिका शमसाद अली व और मुहम्मद हकीक ने निभाई तथा कमेंटेटर रितेश जायसवाल व बाबा रहे स्कोरर की भूमिका आशीष अग्रहरि ने रहे।इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह,कोषध्यक्ष अफजल अंसारी,मीडिया प्रभारी पंकज सिंह,रंजीत जायसवाल,,राजन गुप्ता, आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment