(सत्यपाल सिंह,”क्राइम जासूस”)
म्योरपुर/सोनभद्र।
म्योरपुर खेल मैदान पर थ्री स्टार क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में हो रहे 18वा अंतराज्यीय ड्यूज क्रिकेट टूनामेंट के सतवा दिन का मुकाबला बारिश होने के गुरुवार को गढ़वा व सिंगरौली के बीच खेला गया।

टॉस जीत कर पहले सिंगरौली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सभी विकेट खो कर 182 रनों पर ऑल आउट हो गयी। गढ़वा की ओर से अंकित पांडेय ने 33 रन खर्च कर दो विकेट लिये जबकि ध्रुवमेहता ने 30 रन खर्च कर चार विकेट लिए तथा रोहित सिंह 26 रन खर्च कर दो विकेट लिए बल्लेबाजी करते हुए सिंगरौली के बल्लेबाज विकास ने 62 रनों की पारी खेली व आकाश ने 43 रनों की पारी खेली रनों का पीछा करने उतरी गढ़वा की टीम 20वे ओवर में आठ विकेट खो कर लक्ष्य का पीछा कर लिया ।गढ़वा के बल्लेबाज रोहित सिंह ने 22 बाल पर 51 रनों की आतिसी पारी खेली तथा अंकित पांडेय ने ताबड़ तोड़ बल्लेबाजी का परिचय देते हुए 16 गेंद में 45 की पारी खेल टीम को जीत दिला दिया सिंगरौली के बॉलर राजू ने 36 रन खर्च कर के 3 विकेट व गप्पू ने 25 रन खर्च कर तीन विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार समाज सेवी अनवर अली के हाथो गढ़वा के खिलाड़ी अंकित पाण्डेय को दिया गया मुख्य निर्णायक की भूमिका शमसाद अली व अजय कुमार ने निभाई तथा कमेंटेटर रितेश जायसवाल व बाबा रहे स्कोरर की भूमिका आशीष अग्रहरि ने रहे।इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह,कोषध्यक्ष अफजल अंसारी,मीडिया प्रभारी पंकज सिंह,रंजीत जायसवाल,सत्यपाल सिंह,राजन गुप्ता, आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

