उमेश कुमार सिंह,
अनपरा,,,सोनभद्र,,
आज दिनांक 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपने आवासीय परिसर में आम का वृक्षारोपण किया श्रीमती अर्चना सिंह अध्यापिका एवं समाजसेवी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर अपने आवास बीना में वृक्षारोपण करने के बाद लोगों से भी कहा की जलवायु और वातावरण शुद्ध के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर शुद्ध वातावरण एवं प्रदूषण से मुक्ति के लिए लोगों को वृक्ष लगाने के लिए प्रोत्साहित भी किया हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है. विश्व पर्यावरण दिवस को मनाए जाने के पीछे उद्देश्य है पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरुकता फैलाना हर साल पर्यावरण दिवस की एक थीम डिसाइड की जाती है. इस साल मनाया जाने वाला पर्यावरण दिवस पिछले सालों से अलग होगा. इस वर्ष लॅाकडाउन की वजह से काफी मात्रा में प्रदूषण कम हो गया है. पिछले वर्षों तक जहां हम पर्यावण को लेकर अधिक चिंता में थे इस साल हमारी चिंताएं थोड़ा कम है क्योंकि वातावरण शुद्ध हो गया है. इसलिए इस बार का पर्यावरण दिवस पिछले वर्षों से अलग होगा.

