सोनभद्र:-जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जांच का दायरा बढने के साथ ही पाजिटिव
मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। आज स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए बुलेटिन में कोरोना वायरस से संक्रमित 80
नए मरीज पाए गए हैं। जिससे कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 319 हो गई है, फिर भी लोग कोविड-19 नियमों का पालन नहीं कर
रहे हैं। सड़कों पर लोग बगैर मास्क लगाए घूमते नजर आ रहे हैं तो सामाजिक दूरी का पालन भी नहीं कर रहे हैं। इससे भविष्य में जिले में
कोरोना का संक्रमण और भी बढ़ने की आशंका जाहिर की जा रही है
Breaking:-रॉबर्ट्सगंज नगर में बैंक के पास मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज,80 नए मामले, संख्या पहुँची 300 के पार
---Advertisement---

