भारतीय रसोईयां संघ के तत्वावधान में मतदाता रैली में शिक्षामित्र संघटन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

By:

On: Wednesday, January 12, 2022 3:16 PM

---Advertisement---

सोनभद्र।माध्यमिक भारतीय रसोईयां वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के संस्थापक व संरक्षक तैयब अंसारी, राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता अभियान के तहत हाईड्रिल मैदान में शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में एम डी एम चौरसिया जी,प्राथमिक शिक्षक संघ केसरंक्षक लल्लन सिंह व आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष वकील अहमद खान द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।रैली महिला थाना रामगढ़ रोड से मेन मार्केट से होते हुए रामलीला मैदान में संगोष्ठी के रूप में तब्दील हो गई।सभा को संबोधित करते हुए तैय्यब अन्सारी ने रसोईयों को शपथ दिलाते हुए कहाँ कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में आस्था रखते हुए देश व प्रदेश में निष्ठा रखते हुए निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं शान्ति पूर्ण चुनाव कराने की लोकतांत्रिक परंपराओं को बरकरार रखते हुए प्रत्येक चुनाव में जाति धर्म नस्ल, भाषा समुदाय के आधार पर प्रभावित हुए बिना निर्भीक व स्वतंत्र रूप में अपने मताधिकार का देश के नागरिक के रूप में किसी के बहकावे में आये बिना स्वतंत्र रूप में अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए ईमानदारी स्वच्छ, संघर्षशील, शिक्षित एवं एवं स्वच्छ छवि वाले प्रत्याशी को अपना प्रतिनिधि चुनेंगे।संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद प्रजापति एवं प्रदेश उपाध्यक्ष उषा शाहू जिला अध्यक्ष सुनीता भारती,प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संरक्षक लल्लन सिंह,जिला संगठन मन्त्री दद्दन सिंह शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष वकील अहमद खान, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, जिला सचिव गुलाब यादव, जिला मीडिया प्रभारी सर्वेश मिश्रा,जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष चोपन कमला प्रसाद,आदि लोगों ने संबोधित किया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment