स्वर्गीय गौरीशंकर सिंह क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में राँची बना विजेता

By:

On: Wednesday, January 12, 2022 3:13 PM

---Advertisement---

शाहगंज-सोनभद्र- जंग बहादुर सिंह इण्टर कालेज के ग्राउंड में क्रिकेट मैच चल रहे स्वर्गीय गौरीशंकर सिंह स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का आज फाइनल मैच चोपन एवम रांची के बीच खेला गया। रांची ने पहले टाँस जितने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 18 ओवरों में 109 रन 9 विकेट के नुक़सान पर बनाए और चोपन को 18 ओवरो में 110 रन का लक्ष दिया। मैच में सर्वाधिक रन मनीष ने 27 गेंदों का सामना करते हुए शानदार 32 रन बनाए जिसमें 1 छक्का एवम 3 चौका लगाया। जबाब उतरी चोपन की टीम प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबले में 18ओवर में मात्र 108 रन ही बना पाई और यह मैच रांची ने 1 रनों से जीत लिया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच आलोक शर्मा और प्रतियोगिता के मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार चोपन के आकाश को दिया गया। इस मैच के अंपायर अमित सिंह एवं खुर्शीद हाशमी, स्कोरर कृष्णा एवम काशिम हासमी, कमेंटेटर की भूमिका में अमृत गुप्ता व अरविंद पटेल रहे व कमेटी के पदाधिकारी सुरेश सिंह, आलोक पटवा, राजू ,अल्ली, विशाल केशरी, कुलदीप पटेल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment