सोनभद्र:-राष्ट्रीय लोकदल के सक्रिय सदस्य एवं किसान पुत्र अभय पटेल ने बताया कि चतरा हाट शाखा पर किसानों को अपने धान बेचने को लेकर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, किसानों के ट्राली का नम्बर लगाने के बाद उनको अपनी बारी का इंतजार गेट के बाहर करवाया जा रहा है, केन्द्र प्रभारी के चमचों के द्वारा पैसा वसूली करके व्यापारियों का ट्रैक्टर अन्दर कर दिया जा रहा है। अंगूठा लगवाने के लिए भी किसानों को नेटवर्क फेल होने का बहाना कर वापस कर दिया जा रहा है, चपईल के
किसान गुलाब सिंह तथा सन्तोष पटेल ने बताया कि उनका नम्बर होने के बावजूद नम्बर काटकर व्यापारियों की ट्रालियां लगवा दी जा रही हैं। धान खरीद की गति धीमी होने से किसानों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, केन्द्रों पर भीड़ देख किसान परेशान हैं कि इस तरह से तो नम्बर जल्दी नहीं आयेगा, जो बड़े किसान हैं वे अपना धान कैसे बेच पाएंगे, यदि यहीं रवैया रही तो। बिना नम्बर वाले किसान तथा व्यापारी पैसा देकर अपना धान उतार ले रहे हैं, तथा ईमानदारी से अपने बारी का इंतजार करने वाले इंतजार करते रह जा रहे हैं। राष्ट्रीय लोकदल जिलाधिकारी महोदय से मांग करता है कि चतरा हाट शाखा पर अभी तक हुई धान खरीद में धांधली की जांच सुनिश्चित करते हुए दोषियों पर उचित कार्रवाई करें, तथा सभी किसानों की धान खरीद शत् प्रतिशत सुनिश्चित कराते हुए धान खरीद की गति में तेजी लाई जाए।
सोनभद्र चतरा हाट शाखा बना दलालों का अड्डा – अभय पटेल
---Advertisement---

