बालू पट्टाधारकों निजी काश्तकारों के सीमांकन विवाद विवाद को खनन विभाग ने हल किया

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र।चोपन जुगैल थानाक्षेत्र में बालू साइट के पट्टाधारकों में सीमांकन को लेकर विवाद हो गया. मामले की जानकारी होने पर खनिज और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची. जिसके बाद पट्टाधारकों की मौजूदगी में सीमांकन कर विवाद सुलझाया.सोनभद्र: जिले के चोपन और जुगैल थानाक्षेत्र में बालू साइट के पट्टाधारकों में सोमवार को सीमांकन को लेकर विवाद हो गया. मामले की जानकारी होने पर खनिज और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची. जिसके बाद पट्टाधारकों की मौजूदगी में सीमांकन कर विवाद सुलझाया. इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने आगे अवैध खनन को लेकर चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि आगे ऐसे मामलों की शिकायत पर कार्रवाई भी की जाएगी.
बता दें कि राज्य सरकार ने सोन नदी के साथ-साथ निजी काश्त की जमीन पर भी बालू खनन का पट्टा आवंटित कर दिया है. बरसात में किसानों की जमीन पर बालू आने की स्थिति में राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है. लेकिन निजी काश्त की जमीनों के पट्टाधारक नदी में भी खनन करना शुरु कर दिया. जिस पर नदी में बालू खनन के पट्टाधारक ने आपत्ति जताई तो विवाद हो गया. निजी काश्त के पट्टाधारकों ने अवैध खनन करने के लिए नदी से लेकर किनारे तक अवैध रास्ते का निर्माण भी कर लिया है. इसके लिए नदी के किनारों से बालू खोदकर रास्ते के निर्माण में इस्तेमाल किया है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment