अलग-अलग जगह से दो वारंट गिरफ्तार

By:

On: Sunday, January 9, 2022 2:37 PM

---Advertisement---

घोरावल(पी डी)सोनभद्र:स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कदरा तथा नोडिहा गांव से पुलिस ने एक एक वारंटी को गिरफ्तार किया। मुन्ना निवासी कदरा को उपनिरीक्षक राम अवध यादव ने अपनी टीम के साथ वारंटी के घर जाकर उसे पकड़ कर न्यायालय भेज दिया। बताया गया कि मुन्ना पोक्सो समेत अन्य धाराओं के मुकदमे में वांछित चल रहा था और न्यायालय मे उपस्थित नहीं हो रहा था। उसके घर से उसे गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।
नोडिहा गांव के विश्वनाथ को उपनिरीक्षक राम गोविंद यादव ने उसके घर से पकड़ कर न्यायालय भेजा। बताया कि 4/25 आर्म्स एक्ट के मुकदमे में वह वांछित चल रहा था।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment