घोरावल चौकी प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने भ्रमण किया,दिया निर्देश

By:

On: Sunday, January 9, 2022 2:28 PM

---Advertisement---

घोरावल(पी डी)सोनभद्र:पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रविवार की देर शाम घोरावल नगर मेन तिराहा, शिवद्वार रोड,मुक्खा मोड़, पुरानी बाजार,रॉबर्ट्सगंज मार्ग पर घोरावल चौकी प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने भ्रमण किया। घोरावल चौकी इंचार्ज देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कोविड संक्रमण व आगामी चुनाव के मद्देनजर रविवार की शाम पुलिस फोर्स ने नगर में भ्रमण कर कोविड संक्रमण से बचाव के लिए नगरवासियों व राहगीरों को मास्क लगाकर चलने की चेतावनी दीउन्होंने कहा कि कोरोना संकट के चलते बाइक सवारों को मास्क लगाकर चलना अनिवार्य है।जो कोई भी इन नियमों का पालन नही करेगा, उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि दुर्घटना से बचाव के लिए गाड़ी चलाते समय हेलमेट जरूर लगाएं, कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाएं और ज़रूरी कागजात लेकर चलें।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment