घोरावल(पी डी)सोनभद्र:स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के आमडीह में एक आइसक्रीम की फैक्ट्री में लाखों रुपये कीमत का सामान चोरी हो गया। घटना की जानकारी रविवार की सुबह तब हुई जब फैक्ट्री मालिक किसी काम से वहां पहुंचे। आमडीह में स्थित अन्नपूर्णा आइसक्रीम फैक्टरी से कई सामानों की चोरी हो गई। फैक्ट्री मालिक शिव संत विश्वकर्मा के आइसक्रीम की फैक्ट्री आमडीह गांव में है।वहां से कुछ ही दूरी पर शिवद्वार गांव में वह निवास करते हैं। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री के कैंपस में कुत्ता पाल रखा है जिसे भोजन देने के लिए रविवार की सुबह आइसक्रीम फैक्ट्री पहुंचे। कुत्ते को खाना खिलाने के बाद लहसुन छिलने के लिए छिड़काव के लिए स्प्रे मशीन को निकालने के लिए फैक्ट्री का शटर खोला तो भीतर का नजारा देख अवाक रह गए। फ्रिज वाली गैस बीस किलो, बैटरी, स्प्रे मशीन, कुलेक्स आयल, फ्राईवेल आयल, चाको पेस्ट, दूध, तांबे का पाइप, दो फराटा पंखा, इलेक्ट्रिक चर्नर गायब रहा। भुक्तभोगी ने बताया कि कुल डेढ़ लाख रुपये के लगभग का सामान चोरी हो गया है।बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पीड़ित शिवसंत कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि दो साल पहले भी लगभग एक लाख रुपये की कीमत का सामान चोरी हो गया था जिसका खुलासा अभी तक नहीं हो सका है।
आइसक्रीम की फैक्ट्री में लाखों रुपये की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
---Advertisement---

