म्योरपुर/सोनभद्र।
(सत्यपाल सिंह,”क्राइम जासूस”)
रविवार को मुख्य चिकित्साधिकारी सोनभद्र रमेश सिंह ठाकुर ने म्योरपुर सीएचसी का औचक निरीक्षण किया।
श्री ठाकुर ने सर्वप्रथम स्टॉक रजिस्टर व उपस्थिति रजिस्टर का निरीक्षण किया।अनुपस्थित पाए गए फार्मासिस्ट विजय कुमार सिंह प्रेमचन्द्र को उपस्थिति रजिस्टर में तीन दिन तक अनुपस्थित कर दिया गया।
काफी दिनों से बिना बताए अनुपस्थित रहने पर विजिता मलिक व सरिता सिंह को नोटिस जारी करने का निर्देश अधीक्षक डॉ राजीव रंजन को दिया।इसके बाद प्रसव कक्ष व ओटी कक्ष का निरीक्षण किया साथ ही ऑक्सीजन प्लान को भी देखा।सबकुछ चालू हालत में मिला।खराब उपकरणों को जल्द ही बदलने का निर्देश दिया।स्वास्थ्यकर्मियों की कमी को देखते हुए स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती जल्द ही करने का आश्वासन दिया।साफ सफाई से असंतुष्ट दिखे ।साफ सफाई हेतु अतिरिक्त कर्मी को लगाए जाने का निर्देश दिया।
खराब पड़ी एक्सरे मशीन के स्थान पर नया एक्सरे मशीन लगवाने का भी आश्वासन दिया जिला मलेरिया निरीक्षक पीके सिंह।निरीक्षण के दौरान सभी स्वास्थ्यकर्मी अपने अपने ड्रेस में मुस्तेद दिखे।इस दौरान,डॉ राजन सिंह,अपर शोध अधिकारी उमाशंकर पांडेय,फार्मासिस्ट वीरेंद्र कुमार,त्रिभुवन सिंह,हरिगेद,राजेश पटेल,सन्तुराम ,अमित कुमार इत्यादि स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

