सिक्खों के दसवें गुरु गोविंद सिंह का 355वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया।*

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

चोपन/सोनभद्र। आज गुरुद्वारा में सुबह से भजन,कीर्तन,अरदास,के बाद प्रसाद का भोग करने के पश्चात वितरण किया गया संध्या तीन बजे भारी संख्या श्रद्धालुओं के साथ आगे- 2 सिक्ख महिला पुरुष स्वच्छता अभियान के क्रम सड़क पर झाड़ू लगाकर जनहित में सुन्दर सन्देश हुए गाजे बाजे के साथ जूलूस निकाल पूरे नगर का भ्रमण किया ।
बताते चलें कि हर वर्ष की इस वर्ष भी शौर्य, साहस, पराक्रम और वीरता के प्रतीक, धर्म की रक्षा के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर देने वाले, सिखों के दसवें गुरु, खालसा पंथ के संस्थापक साहिब गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का 355वां प्रकाश पर्व आज चोपन गुरुद्वारा में धूमधाम से मनाया जा रहा है‌
इस पावन अवसर पर स्थानीय गुरुद्वारा को जहां आकर्षक ढंग से सजाया गया है वहीं शुक्रवार को शुरू हुए अखंड पाठ की समाप्ति ( भोग ) के पश्चात गुरु का अटूट लंगर बरता गया जिसमें सिख संगत सहित भारी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके पूर्व हुए सबद कीर्तन में गुरु महिमा पर वृहद प्रकाश डालते हुए गुरु के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। वही गुरुद्वारा में गुरुद्वारा कमेटी द्वारा लोगो से नो मास्क नो इंट्री की अपील भी कर रहे है।
इस पावन पवित्र अवसर पर मुख्य रूप से अजीत सिंह, सतनामसिंह,गुरुवीर सिंह, अनिल प्लाहा,बाबे,पिन्नू चड्ढा,सुनील सिंह, प्रदीप अग्रवाल, उस्मान अहमद, राजा एवं समस्त महिला पुरुष, बच्चे श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment