विंढमगंज माल गाड़ी के चपेट में आने से रेलवे कर्मी की मौत

---Advertisement---

राकेश केसरी

 विंढमगंज सोनभद्र स्थानीय बॉर्डर पर सततवाहिनी नदी के पुलिया से झारखंड की ओर गंगटी ग्राम पंचायत में आज सुबह लगभग 6:00 बजे रेलवे के एक कीमैन बीरभूवन पाल उम्र लगभग 48 वर्ष पुत्र बनारसी पाल निवासी बक्सर, चौसा गांव उत्तम नगर की रेलवे ट्रैक की निगरानी के दौरान मूनू मालगाड़ी नम्बर 32750 के चपेट में आने से मौत हो गई
प्राप्त जानकारी के अनुसार विंढमगंज रेलवे स्टेशन से झारखंड राज्य के गढ़वा जिला अंतर्गत गंगटी ग्राम पंचायत से होकर गढ़वा रोड जंक्शन की ओर जाने वाली रेलवे ट्रेक पोल नंबर 26/ 54 पर रेलवे ट्रैक का निगरानी कर रहा कीमैन वीरभुवन पाल पुत्र बनारसी पाल की मौत रेणुकूट से गढवारोड जंक्शन की ओर जा रही उक्त मालगाड़ी की चपेट में आने से हो गई मौत की सूचना पर विंढमगंज रेलवे स्टेशन के पीडब्ल्यूआई ए.के. सिन्हा के नेतृत्व में रेल कर्मचारियों ने शव को अपने कब्जे में किया रेल कर्मचारी में इस बात की चर्चा थी कि उक्त मृतक कीमैन काफी मिलनसार व सीधा-साधा व्यक्ति था पीडब्ल्यूआई सिन्हा ने कहा कि उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है स्टेशन मास्टर आलोक अकेला ने बताया कि उक्त मालगाड़ी विंढमगंज रेलवे स्टेशन से 6:17 पर रेणुकूट से गढ़वा रोड जंक्शन की ओर जा रही थी इसी बीच गंगटी गाँव के ग्रामीणों के द्वारा 6:46 पर सूचना मिली की रेलवे ट्रैक की निगरानी कर रहा एक कीमैन की मौत मालगाड़ी से टकरा जाने के कारण हो गई है मृतक के परिजनों को भी सूचना कर दिया गया है मौत की सूचना पर देखने के लिए तमाशाबीनों की भीड़ लग गई

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment