Breaking:कोरोना ने पकड़ी रफ्तार,एक दिन में मिले 37 कोरोना मरीज संख्या पहुँची शतक के करीब
सोनभद्र । कोरोना से फिर जिले के लोग दहशत में आ गए हैं, क्योंकि नए वर्ष के पहले दिन 6 सक्रिय मरीज अब बढ़कर 93 हो गए हैं। ये आंकड़ा सोमवार को एक साथ 37 नए पॉजिटिव केस आने से 100 के करीब पहुँच गया है।
चिंता की बात ये है कि कोरोना के नए केस जिले में सर्वधिक म्योरपुर विकास खंड क्षेत्र में मिल रहे हैं। आज मिले नए 37 संक्रमितों में से अकेले म्योरपुर में 32 नए मामले सामने आए हैं।

