आचार संहिता के अनुपालन में जनपदीय पुलिस द्वारा हटवाए गए बैनर पोस्टर व प्रचार सामग्री

---Advertisement---

हाजी सलीम हूसैन,

रावट्सगंज,,सोंनभद्र

आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में जिलाधिकारी सोनभद्र श्री टी0के0शिबू0 एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा सम्बंधित उपजिलाधिकारी/अपर जिलाधिकारी एवं थाना प्रभारी के मौजूदगी में पर्याप्त पुलिस बल के साथ रॉबर्ट्सगंज एवं चोपन क्षेत्र में भ्रमण किया गया । इस दौरान अधिकारीगण द्वारा भवनों/कार्यालयों/दीवारों सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगे पोस्टर/बैनर/पम्पलेट/होर्डिंग आदि को हटवाया गया तथा उक्त के सम्बंध में सम्बंधित थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया । इस दौरान किसी भी तरह के नियमों-निर्देशों का उलंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई हेतु सम्बंधित थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया । आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में जनपदीय पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है तथा नियमित रुप से अपने-अपने क्षेत्रों में बाजारों/चौराहों/ मुख्य मार्गों में गस्त / भ्रमण कर संदिग्ध वाहनों / व्यक्तियों आदि की चेकिंग की जा रही है ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment