अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन् डॉ राजीव कुमार सिंह का गैर जनपद स्थानान्तरण होने पर दी गयी भावभीनी विदाई

---Advertisement---

E H रब्बानी , सोंनभद्र

आज दिनांक 08.01.2022 को जनपद सोनभद्र में अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन् के पद पर नियुक्त रहे डॉ0 राजीव कुमार सिंह का गैर जनपद स्थानान्तरण होने पर पुलिस लाइन चुर्क सभागार कक्ष में विदाई समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गयी तथा फूलमाला पहनाकर उनके उज्जवल भविष्य तथा सेवाकाल में आगे आने वाली चुनौतियों के लिये उन्हे शुभकामनायें दी गयी । समारोह में उपस्थित अधिकारीगण द्वारा जनपद में नियुक्ति के दौरान डॉ0 राजीव कुमार सिंह द्वारा कर्तव्यों के निर्वहन हेतु किये गये सराहनीय प्रयासों की प्रशंसा की गयी । इस मौके पर पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा उन्हे स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया । उक्त अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री विनोद कुमार, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक सोनभद्र सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment