स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ)ने नकली शराब बनाने व बेचने के धंधे का किया खुलासा,8गिरफ्तार 2 फरार

By:

On: Friday, January 7, 2022 4:59 PM

---Advertisement---

गिरफ्तार लोगों में एक भाजपा नेता का पुत्र भी शामिल,कार से नकली शराब भी बरामद

घोरावल(पी डी)सोनभद्र:लखनऊ स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने यूपी से लेकर बिहार तक चल रहे नकली शराब बनाने व बेचने के धंधे का खुलासा किया है। बुधवार की रात से शुरू हुई छापेमारी शुक्रवार को बंद हुई। इस दौरान एसटीएफ ने स्थानीय पुलिस व आबकारी विभाग के साथ मिलकर कई छापेमारी की। भारी संख्या में शराब बनाने के उपकरण, एल्कोहल, स्प्रीट, कूटरचित बार कोड एवं बंडल के साथ ही एक स्वीफ्ट कार व 239350 रुपये नकद बरामद किया है। इस मामले में एसटीएफ ने घोरावल थाना में 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें से आठ लोग गिरफ्तार कर लिये गए हैं जबकि दो लोग फरार हैं। गिरफ्तार लोगों में एक भाजपा नेता का पुत्र भी शामिल है, जिसकी कार से नकली शराब बरामद हुआ है। लखनऊ एसटीएफ के निरीक्षक दिलीप कुमार तिवारी के अगुवाई में टीम बुधवार की शाम घोरावल क्षेत्र में पहुंची जहां टीम ने आबकारी व स्थानीय पुलिस के साथ जगह-जगह छापेमारी की। यह कार्रवाई पूर्ण करने के बाद एसटीएफ ने घोरावल थाने में दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसमें भाजपा नेता कनेटी गांव निवासी सूर्यमणि त्रिपाठी के पुत्र मयंक कुमार त्रिपाठी, भोला कोल पुत्र जमुना, नंदलाल कोल पुत्र जगन्नाथ, कमलेश कुमार पुत्र चितामणि, भरौली गांव निवासी कन्हैया लाल यादव पुत्र स्व. मुन्नीलाल, रॉब‌र्ट्सगंज थाना क्षेत्र के बढ़ौली गांव निवासी रामलाल पुत्र श्रीराम, घोरावल क्षेत्र के तिलौली खुर्द निवासी राजेश कुमार गुप्ता पुत्र राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, झारखंड के गढ़वा थाना क्षेत्र के मेढ़न कला निवासी सोहित कुमार सिंह पुत्र स्व. उदय सिंह, चंदौली के नौगढ़ निवासी दीपू उर्फ लकी उर्फ प्रदीप जायसवाल तथा मीरजापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र के खोराड़ी खटकरिया निवासी अंकित जायसवाल शामिल हैं। कोतवाली निरीक्षक देवतानंद सिंह ने बताया कि एसटीएफ को सूचना प्राप्त हुई थी कि अवैध शराब की एक बड़ी खेप तस्करी करके सप्लाई के लिए भेजी जानी है। एसटीएफ निरीक्षक दिलीप कुमार तिवारी व उप निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय के नेतृत्व में एक टीम घोरावल क्षेत्र के ओदार तिराहा पर पहुंचे। साथ ही दूसरी गाड़ी में टीम के अंजनी यादव, संतोष सिंह, शशिकांत यादव भी वहां पहुंचे। टीम ने ओदार तिराहे पर एक सफेद रंग की कार आते देखा व इसको रोक लिया। कार में बैठे युवक ने अपना नाम मयंक कुमार त्रिपाठी निवासी कनेटी बताया। मयंक के पास से तलाशी लेने पर एक एंड्राइड मोबाइल फोन, 14800 रुपये नकद, गाड़ी के पीछे वाली सीट पर दो पेटी व सीट के नीचे दो पेटी संदिग्ध अवैध शराब बरामद किया। साथ ही देसी शराब (मसाला) ब्ल्यू लाइम की कुल 45 शीशी 200 मिली पौवा (सीसी) कुल 180 नग पौवे भरे हुए बरामद किए गए। इसके बाद एसटीएफ, घोरावल थाना व आबकारी विभाग की टीम ने कई जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने कुल 120 लीटर एल्कोहल व स्प्रीट, कूटरचित बार कोड एक बंडल, रैपर, ब्ल्यू लाइम देशी शराब मसाला 18500 पीस, 15500 खाली शीशी, 450 नकली ढक्कन, 1485 पौवा तैयार नकली शराब कुल 33 पेटी (प्रत्येक में 45 शीशी), 15 गैलन, दो सौ लीटर के तीन खाली ड्रम, 50 लीटर का एक खाली ड्रम बरामद किया। टीम ने कुल 239350 रुपये नकद बरामद किया है। दस लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमें में दीपू ऊर्फ लकी ऊर्फ प्रदीप जायसवाल पुत्र केशव जायसवाल व अंकित जायसवाल फरार बताए गए हैं। शेष आठ आरोपियो का पुलिस ने चालान कर दिया। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसटीएफ लखनऊ के निरीक्षक दिलीप कुमार तिवारी मयफोर्स, निरीक्षक अभय कृष्ण चौधरी आबकारी सर्किल घोरावल मय टीम, सर्किल रॉबर्ट्सगंज के आबकारी निरीक्षक रोहित कुमार मय टीम तथा कोतवाली घोरावल निरीक्षक देवता नंद सिंह मयफोर्स रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment