अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र। विगत दिनों पहले ओबरा उपजिलाधिकारी महोदय को अपना दल एस युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष आनन्द पटेल दयालु एवं कार्यकर्ताओं ने ने लिखित ज्ञापन साफ सफाई को लेकर दिया था एसडीएम महोदय ने ज्ञापन पर तत्काल कार्रवाई करते हुए नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी निर्देशित कियाकि जल्द ही विस्तारित वार्डो में साफ सफाई की सुविधा सुनिश्चित किया जाय । निश्चित रूप से अपना दल एस युवा मंच का प्रयास रंग लाया।
और ओबरा नगर पंचायत प्रशासन द्वारा विस्तारित क्षेत्र में नियमित रूप से साफ सफाई का कार्य आरंभ हो गया। इस गंभीर मुद्दे को लेकर लगातार आम आदमी के हित में अपना दल एस युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष आनन्द पटेल दयालु ने लगातार प्रयास किया शासन से लेकर प्रशासन तक सभी को ज्ञापन के माध्यम से और प्रदर्शन के माध्यम से सूचित किया इस काम को अमलीजामा पहनाने के लिए ओबरा नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी का हम धन्यवाद ज्ञापित करते हैं श्री दयालू ने कहा कि इसके लिए आम आदमी ने भरपूर सहयोग के साथ पत्रकार बंधुओं ने भी बहुत सहयोग किया उनका भी बहुत-बहुत धन्यवाद है हम सब का प्रयास से आम आदमी जीत हुई है और स्थानीय निवासियों को गन्दगी एवं संक्रामक रोग से बचाव हुआ हैं।

