दुद्धी(रवि सिंह) सोनभद्र। शासन ने देशभर के 15 साल से लेकर 18 साल तक के किशोर और युवाओं के लिए वैक्सीनेशन तैयार कर लगाएं जाने की प्रक्रिया 3 जनवरी से शुरू हो गया है। देश और प्रदेश भर में बड़ी तेज इसके साथ 15 साल से लेकर 18 साल तक के किशोर और युवा तेजी से वैक्सीनेशन करा रहे हैं लेकिन दुद्धी क्षेत्र के तमाम विद्यालयों में किशोरों युवाओं को हो रहे वैक्सीनेशन में किशोरों और युवाओं को भाग लेने के बजाय छात्र-छात्राएं कुछ ना कुछ बहाना बनाकर काले से फरार हो जा रहे हैं जिसके चलते किशोरों और युवाओं को वैक्सीनेशन का डोज नहीं ले पा रहे हैं। जिससे आने वाले कोरोना से बीमारियों से ग्रसित होने का खतरा बना हुआ है। उधर उत्तर प्रदेश शासन और जिला प्रशासन हर किशोरों और युवाओं को पूरा वैक्सीनेशन कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है। लेकिन राजकीय इंटर कालेज के अलावा कई कॉलेज के कतिपय छात्र-छात्राएं किशोरों और युवाओं को वैक्सीनेशन करने के लिए आई स्वास्थ्य विभाग की टीम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है यहां तक कि कॉलेज के प्रधानाचार्य को भी काफी दिक्कतों और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जाता है कि कॉलेज में जब स्वास्थ्य विभाग की टीम किशोरों और युवाओं को वैक्सीनेशन करने के लिए टीम आता है तो कॉलेज के छात्र छात्राएं कुछ बहाना बनाकर कॉलेज से रफूचक्कर हो जा रहे हैं। जिसके चलते कालेज के प्रधानाचार्य अध्यापकों को किशोरों और युवाओं को वैक्सीनेशन कराने की लक्ष्य धरी की धरी रह जा रही है। राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ऋषिकेश पाठक कॉलेज में 15 से 18 वर्ष किशोरों और युवाओं को वैक्सीनेशन कराने के लिए तत्पर है इस बाबत कॉलेज के सभी छात्र छात्राओं से कोरोना वैक्सीन का डोज हर छात्रों को लेने के लिए पुरजोर अपील किया गया लेकिन कॉलेज के कुछ छात्र छात्राएं बहाना बनाकर कॉलेज से रफूचक्कर हो जा रहे हैं। जिससे वैक्सीनेशन कार्य में दिखते आ रही है। कालेज के प्रधानाचार्य ऋषिकेश पाठक ने कॉलेज के सभी छात्र छात्राओं से अपील किया है कि कॉलेज के 15 साल से 18 वर्ष तक के किशोर और युवा कोरोना वैक्सीन का डोज नहीं लेंगे तो ऐसे छात्रों को चिन्हित करते हुए बोर्ड के होने वाले परीक्षाओं से वंचित होने का खतरा उन पर मंडरा रहा है। सभी छात्र छात्राओं से अपील किया है कि समय से कॉलेज में आकर कोरोना का वैक्सीन जरूर लगवा ले और जानलेवा वायरस से बचें। वैक्सीन ना लेने वाले छात्र छात्राएं आगामी होने वाले बोर्ड की परीक्षा से वंचित हो सकते हैं।
जो छात्र छात्राएं कोरोना वैक्सीन नहीं लगाएंगे बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते
---Advertisement---

