पिता की डांट से घर से नाराज होकर भागी बालिका मिली

By:

On: Wednesday, January 5, 2022 2:31 AM

---Advertisement---

रेणुकूट। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की नाबालिग लड़की सोमवार की देर रात लापता होने की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने पूरी रात लड़की की काफी खोजबीन की। मंगलवार की सुबह वह चोपन थाना क्षेत्र के जवारीडांड़ में मिली। चौकी प्रभारी मनीष द्विवेदी ने बताया कि सोमवार की देर शाम मुर्द्धवा निवासी एक व्यक्ति ने सूचना दी कि उनकी 11 वर्ष की लड़की लापता हो गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस ने उसे खोजने का काफी प्रयास किया पर पूरी रात लड़की का पता नहीं चल सका। मंगलवार की सुबह 10 बजे चोपन थाना क्षेत्र के जवारीडांड़ से एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि लड़की के वहां होने की सूचना दी। लड़की ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व उसके पिता ने उसे पढ़ाई को लेकर काफी डांटा-फटकारा था, जिससे वह नाराज चल रही थी। सोमवार की शाम को मौका पाकर वह घर से भाग गई।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment