(ब्यूरो चीफ/जयदीप गुप्ता)
कोन,,,
कड़ाके की ठंड में प्रशासन ने असहायों में बाटें कंबल।कड़ाके की ठंड को देखते हुए ठंड से निजात दिलाने के प्रयास में स्थानीय थाने पर मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव ने गरीब असहायो में 50 कंबल का वितरण किया।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इस समय बहुत ही कड़ाके की ठंड पड़ रही जिसमे क्षेत्र के कुछ गरीब तमगे के लोग ठिठुरते दिख रहे थे जिसे देखते हुए गरीब असहायों में 50 कंबल वितरण किया गया है।वही कंबल मिलते ही इस कड़कती ठंड में असहायों में बड़ी आस सी जगी और उनके चेहरे खिल उठे।

