*आदर्श नगर पंचायत अध्यक्षा फरीदा बेगम ने किया कई विकास कार्यों का किया शिलान्यास व लोकार्पण

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। आदर्श नगर पंचायत अध्यक्षा फरीदा बेगम ने नए वर्ष पर नगरवासियों को कई विकास कार्यों की सौगात दी। चेयरमैन ने मंगलवार को वार्ड नं 05 व 01 में गणमान्य लोगों की उपस्थिति में सीसी सड़क का लोकार्पण किया व वार्ड 7 में रोड व नाली का शिलान्यास भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह विकास कार्य नगरवासियों के लिए समर्पित है। विकास कार्यो में किसी प्रकार की शिथिलता नही बरती जाएगी नगर में विकास कार्य अपनी प्रगति पर हैं तथा नगर पंचायत नगर के विकास कार्यों को करने के लिए सदैव तत्पर है। चेयरमैन प्रतिनिधि उष्मान अली ने कहा कि शासन के मंशा के अनुरूप सभी कार्य कराए जा रहे हैं आज जिस सड़क का शिलान्यास व लोकार्पण हुआ है वह नगरवासियों के लिए समर्पित है आगे भी कई योजनाओं को मूर्तरूप देने का कार्य चल रहा है।अधिशाषी अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि नगर पंचायत अपने सीमित संसाधनों से नगर का यथासंभव विकास कराने में प्रयासरत है। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख संतोष सिंह उर्फ डंपू सिंह, सभासद सुमन लता देवी, अनिल जायसवाल, विनीत जाटव, सभासद प्रतिनिधि पंचू राम ,अनीस अहमद, बंटी सिंह, मनीष सिंह, नीरज जायसवाल, संतोष वर्मा, लिपिक अंकित पांडेय,राधारमण पांडेय, बिट्टू सिंह इत्यादि लोग मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment