*सांसद के सामने छाया रहा कई स्थानीय मुद्दे 

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र । नगर में लंबे समयो के अंतराल के बीच स्थानीय सांसद को लोग पाकर अपने समस्याओं की झड़ी लगा दिये । मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने प्रीत नगर में रेलवे द्वारा अतिक्रमण के नाम पर शोषण करने एवम बस्तीयों को भविष्य में उजाड़ने की तरफ जहां ध्यान आकर्षित कराया वही ब्यापार मंडल ने भी कमोवेश ऐसे ही मामलों की तरफ ज्ञापन सौपा। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधी संजीव त्रिपाठी एवम प्रेस क्लब के राजेश गोस्वामी में मुख्य बस स्टैंड पर पब्लिक यूरिनल की मांग करते हुए सांसद और मंत्री की गाड़ी को उसी स्थान पर रोकवा दिए जिस जगह से पूरा पेशाब सड़को पर बहता है । मौके पर ही सांसद और मंत्री ने तत्काल समस्या के निस्तारण करने का लोगो को आश्वासन दिया । पहले तो रेल के अधिकारियों ने मामले को टाला लेकिन द्वय प्रतिनिधियों के कड़े रूख पर तत्काल हल निकालने की बात कही गई।
द्वय नेताओ ने कहा कि स्वच्छता प्रधानमंत्री का मुख्य उद्देश्य है ऐसे में सार्वजनिक स्थल पर ही इसकी ब्यवस्था ना होना निश्चित तौर पर सक्षम लोगो की घोर लापरवाही है ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment