अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष में ठंड अपने समय से आ गया हैं और कड़ाके की ठंड बीच बीच में रूक रुककर घट बढ़ रहा हैं जिससे लापरवाही अत्यन्त घातक हैं।
जिसका जीता जागता प्रमाण आज भोर में चोपन बस स्टैंड पर पंचायत प्रशासन द्वारा जलवाए गये अलाव से लाभ लेते हुए यात्रीगण, बेसहारा गरीब राहगीर लगभग पचासों की आग के किनारे-2 खड़ा होकर आग सेककर ठंड से अपनी जान बचाते हुए देखने को मिला किसी अन्यत्र स्थान पर जाने के लिए परिजन सहित गाड़ी का इन्तजार कर रहें थे।
यात्रियों से पूछने पर उन्होंने बताया कि इस समय ठंड से बचाव के लिए आग ही जीवन दाता है इसके लिए यहां का नगर पंचायत प्रशासन काफी सक्रिय हैं उनकी जितनी प्रशंसा की जाए कम हैं।
*बस स्टैंड पर कड़ाके के ठंड में अलाव से अपने जीवन को बचाते यात्रीगण,गरीबराहगीर।*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Monday, January 3, 2022 3:41 AM
---Advertisement---

