सोनभद्र:पन्नूगंज क्षेत्र के खुझा गांव निवासी एक 27वर्षीय विवाहिता ने बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में घर में अपने कमरे को बंद कर बडेर से दुपट्टा से फांसी लगा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पति सहित सास और ससुर पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पन्नूगंज थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात खुझा गांव निवासी 27वर्षीय माधुरी पत्नी धीरज अपने कमरे में अंदर से कमरा बंद कर बड़ेर से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा लिया। इसकी सूचना परिजनों की ओर से देर रात पुलि सको मिली। जिस पर मौके पहुंचकर पुलिस ने महिला को नीचे उतरवाकर प्राथमिक सेवा केंद्र तियरा भिजवाया। वहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। श्री सिंह ने बताया कि माधुरी के पिता बभनी थाना क्षेत्र के बागीसोत गांव निवासी राजेश्वर उपाध्याय ने इस मामले में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि आठ माह पहले उन्होंने अपनी बेटी की शादी खुझा गांव निवासी धीरज पुत्र ताड़केश्वर ओझा के साथ की थी। शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले दहेज के लिए उसकी बेटी का उत्पीड़न करते आ रहे थे। दहेज के लिए ही उन लोगों ने मेरी बेटी की हत्या कर दी। मृतका के पिता की इस तहरीर पर मृतका के पति, सास और ससुर व पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व अन्य मामलों में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने लगाई फांसी,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
---Advertisement---

