मुस्तकीम खान,,
सोंनभद्र पुलिस द्वारा दबिश देते हुए 21 नफर अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 285 लीटर अवैध कच्ची शराब की हुई बरामदगी*
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के निर्देशानुसार जनपद सोनभद्र में पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें शराब की दुकानों का निरीक्षण/चेकिंग सहित अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में दिनांक 01.01.2022 को जनपद के थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा 05 नफर अभियुक्तगण के कब्जे से 80 लीटर अवैध कच्ची शराब, थाना विण्ढमगंज पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त के कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब, थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त के कब्जे से 10 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब, थाना दुद्धी पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्तगण के कब्जे से 20 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब, थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त के कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब, थाना जुगैल पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त के कब्जे से 10 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब, थाना शाहगंज पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त के कब्जे से 10 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब, थाना कोन पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त के कब्जे से 10 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब, थाना बभनी पुलिस द्वारा 02 नफर अभियुक्त के कब्जे से 20 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब, थाना रायपुर पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त के कब्जे से 10 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब, थाना करमा पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त के कब्जे से 15 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब, थाना ओबरा पुलिस द्वारा 02 नफर अभियुक्तगण के कब्जे से 10 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब, थाना अनपरा पुलिस द्वारा 02 नफर अभियुक्तगण के कब्जे से 40 लीटर, थाना म्योरपुर पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त के कब्जे से 10 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब अवैध देशी कच्ची शराब (कुल 21 नफर अभियुक्तगण के कब्जे से 285 लीटर अवैध कच्ची शराब ) बरामद करते हुए लहन भी नष्ट किया गया व उक्त बरामदगी के सम्बंध मे सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की गयी ।

