*नगर पंचायत अध्यक्षा ने किया विभिन्न कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण।*

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
क्राइम जासूस
संवाददाता

चोपन/सोनभद्र। स्थानीय नगर पंचायत के अध्यक्ष फरीदा बेगम ने नए वर्ष पर नगरवासियों को कई विकास कार्यों की सौगात दी। चेयरमैन ने शनिवार को नगरवासियों को नए वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए वार्ड 2 में गणमान्य लोगों की उपस्थिति में सीसी सड़क का शिलान्यास किया व वार्ड 2 में ही पूर्व में बने सीसी रोड व नाली का लोकार्पण भी किया । इस दौरान उन्होंने कहा कि यह विकास कार्य नगरवासियों के लिए समर्पित है। विकास कार्यो में किसी प्रकार की शिथिलता नही बरती जाएगी। बजट के अभाव में विकास कार्य की गति थोड़ी धीमी हो गई है। चेयरमैन प्रतिनिधि उष्मान अली ने कहा कि बजट के अभाव में विकास कार्य अवरुद्ध पड़े है अब शासन से हरी झंडी मिली है नगर के हर छोटे बड़े समस्याओं पर नगर पंचायत अध्यक्ष की नजर है उसे जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा जिसके लिए नगरवासियों का सहयोग अपेक्षित है । इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि उस्मान अली,एड0 अमित सिंह,जीतू सिंह,सुशीला दुबे,सभासद कुशल सिंह, महेन्द्र केशरी,चंद्रावती देवी,सुशील निषाद,राधारमण पांडेय,नीरज जायसवाल,संतोष वर्मा,हनुमान अग्रहरी,राजू शर्मा,लिपिक अंकित पांडेय,बंटी सिंह,अनीश अहमद,संतोष वर्मा,विवेक यादव,बिट्टू सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment