उमेश सागर ऊर्जांचल ब्यूरो
अवैध कब्जा गिरा एनसीएल भूमि को कराया मुक्त।
शक्तिनगर। एनसीएल खड़िया क्षेत्र प्रबंधन द्वारा अपनी जमीनों पर काबिज अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान अंतर्गत सरकारी जमीन पर अवैध रूप से निर्मित भवन निर्माण को ध्वस्त करने के क्रम में शनिवार को राजकिशन बस्ती समीप सीएचपी के बगल में सुरक्षा गार्डों के अमले के साथ पहुंचे प्रबंधन के अधिकारियों ने अवैध अवैध कब्जा गिरा कर मुक्त कराया।

एनसीएल खड़िया राजस्व अधिकारी राजाराम यादव ने बताया कि एनसीएल खड़िया अपने खाली पड़े भूमि पर अवैध रूप से बसे अतिक्रमणकारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है और जैसे-जैसे कोर्ट का आदेश प्राप्त हो रहा है वैसे कार्यवाही आगे बढ़ाई जा रही है। बहुत जल्दी बड़े भू माफियाओं के एनसीएल खड़िया भूमि खाली पड़ी जमीनों के ऊपर निर्मित अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया जाएगा।
इस कार्यवाही में मुख्य रूप से राजस्व अधिकारी राजाराम यादव व सुरक्षा अधिकारी एसपी सिंह की उपस्थिति में एनसीएल एसआई शिवेंद्र सिंह के नेतृत्व में सुरक्षा गार्डों ने एनसीएल खड़िया क्षेत्र की जमीन पर राजकिशन बस्ती के समीप सीएचपी के बगल में अखिलेश यादव द्वारा निर्मित अवैध अतिक्रमण को गिराकर जमीन को कब्जा मुक्त कराया।

