विकासखंड नगवा से डॉ बृजेश स्मार्ट शिक्षक के रुप में हुए सम्मानित

By:

On: Friday, December 31, 2021 3:44 PM

---Advertisement---

जिला प्रशासन एवं जिला सूचना विज्ञान केंद्र सोनभद्र द्वारा आयोजित ict के माध्यम से स्मार्ट क्लास में आयोजित शिक्षण प्रतियोगिता में डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह शिक्षक कंपोजिट विद्यालय पल्हारी नगवा सोनभद्र को जिलाधिकारी सोनभद्र श्रीमान टीके शिबू एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ अमित पाल शर्मा, श्री अनिल कुमार गुप्ता तकनीकी निदेशक जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सोनभद्र, श्री हरिवंश कुमार सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र द्वारा सम्मानित किया गया. जनपद में पहली बार आईसीटी के माध्यम से स्मार्ट क्लास द्वारा शिक्षण प्रतियोगिता में डॉ बृजेश द्वारा किये गए प्रयास की सराहना की गई. उच्च प्राथमिक संवर्ग के सामाजिक विषय शिक्षण में आईसीटी का प्रयोग करके प्रथम स्थान प्राप्त किया, यह विकास खंड नगवा के लिए गौरव की बात है. श्री हरिवंश कुमार सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र ने अपने संबोधन बताया कि जनपद में लगभग 350 विद्यालयों में आईसीटी स्मार्ट बोर्ड युक्त कक्षाएं संचालित हैं इन विद्यालयों से 51 प्रविष्टियां प्राप्त हुई थी जिनमें प्राथमिक संवर्ग से 18 और उच्च प्राथमिक संवर्ग से 10 तथा 3 अन्य प्रविष्टियों को पुरस्कार के लिए चयनित किया गया जिसका मूल्यांकन प्रदेश प्रतिनिधि शिव नाडर फाउंडेशन और डायट सोनभद्र के तकनीकी विशेषज्ञ प्रवक्ताओं द्वारा किया गया. इस अवसर पर कूल 29 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया. श्री सूर्य प्रकाश नोडल नीति आयोग, श्री बिपिन शुक्ला तकनीकी विशेषज्ञ, श्री विनोद कुमार एस आर जी सोनभद्र राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक श्री मनीष पटेल एवं श्रीमती अंजू जायसवाल सहित सभी शुभचिंतकों ने डॉ बृजेश कुमार सिंह को उच्च प्राथमिक संवर्ग sst में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी. डॉ बृजेश द्वारा वर्तमान समय में कई माध्यम से आई सिटी का प्रयोग किया जा रहा है जिसमें डिजिटल लाइब्रेरी क्ये आर कोड निर्माण मोबाइल क्लास ऑनलाइन प्रतियोगिता वीडियो निर्माण एवं विविध माध्यम से आईसिटी का प्रयोग किया जा रहा है जो कक्षा शिक्षण के लिए एक नवीन विधा है.

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment