*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को शॉल भेंट कर उन्हे भावभीनी विदाई दी

---Advertisement---

 

हाजी सलीम हूसैन,

सोंनभद्र

*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को शॉल भेंट कर उन्हे भावभीनी विदाई दी गयी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गयी*

आज दिनांक 31.12.2021 को जनपद सोनभद्र से कुल 08 पुलिसकर्मी अपनी सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुए। इस अवसर पर पुलिस लाइन चुर्क सभागार कक्ष में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों हेतु विदाई समारोह आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा विदाई समारोह में सम्मिलित होकर सभी को उपहार, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति-पत्र देकर उनके आगामी सुखमय व समृद्ध जीवन की कामना कर शुभकामनाओं सहित विदाई दी गयी । इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक एवं अन्य अधिकारीगण द्वारा भी सेवानिवृत होने वाले पुलिसकर्मियों को अपनी शुभकामनायें दी गई।

*सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण का विवरण:-*

1. उ0नि0ना0पु0 श्री छेदी यादव
2. उ0नि0ना0पु0 श्रीदेव यादव
3. उ0नि0ना0पु0 श्री वृन्दा यादव
4. उ0नि0ना0पु0 श्री परशुराम
5. उ0नि0ना0प0 श्री सूर्यप्रकाश मिश्रा
6. उ0नि0स0पु0 श्री शिवचरन चौहान
7. मुख्य आरक्षी श्री रामजी सिंह यादव
8. मुख्य आरक्षी श्री मुनाफ खां ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment