पति-पत्नी के विवाद में पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान

---Advertisement---

राकेश केशरी

विढंमगंज सोनभद्र थाना क्षेत्र के अंतर्गत सलैयाडीह ग्राम पंचायत में आज दोपहर के बाद किसी बात से क्षुब्ध होकर अपने ससुराल में ही फांसी लगा ली ,परिजनों को इसकी जानकारी होते ही आनन फानन में स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए जहाँ से चिकित्सकों ने हालत गभीर देखते हुए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया जहाँ चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया, अस्पताल के मेमो पर इसकी सूचना पुलिस को दे दिया ,मौके पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक प्रताप सिंह पूर्व किंशु सिंह ने बताया कि 20 वर्षीय संजू देवी पत्नी अनिकेत राम निवासी सलैयाडीह की शादी 6 माह पूर्व हुई थी मृतिका का मायका बभनी में है | ग्रामीणों की मानें तो मायका जाने को लेकर पति-पत्नी के आपसी विवाद से क्षुब्ध होकर अपने ससुराल में ही आज दोपहर के बाद घर अंदर बडेर में ही फांसी लगा लिया ,जिस पर नजर पड़ते ही परिजन उसे अचेतावस्था में लेकर अस्पताल भागे जहां उसकी मौत हो गयी| मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया है

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment