हाजी सलीमहूसैन, सोंनभद्र
अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन के नेतृत्व में अंतर्राज्यीय जनपद के सोनभद्र व बिहार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना मांची क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सुअरसोत कला के जंगलों में सघन काम्बिंग की गयी ।*
अंतर्राज्यीय जनपद में नक्सली संचरण पर प्रभावी रोकथाम रखने, दूरस्थ व पहाड़ी क्षेत्रों के निवासियों से समन्वय स्थापित रखने व जनता में सुरक्षा की भावना बनाये रखने एवं अभिसूचना संकलन के उद्देश्य से आज दिनांक 30.12.2021 को अपर पुलिस अधीक्षक, ऑपरेशन डॉ0 राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी सदर श्री आशीष मिश्रा तथा थाना प्रभारी मांची व थाना प्रभारी अधौरा (बिहार राज्य) श्री मनोज कुमार द्वारा बिहार राज्य के सीमावर्ती थाना मांची क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सुअरसोत कला के जंगलों में सोनभद्र पुलिस व बिहार पुलिस की संयुक्त टीम व पर्याप्त पुलिस बल तथा मय पीएसी सघन काम्बिंग की गयी । काम्बिंग के दौरान स्थानीय लोगों की समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी व उनके हर सम्भव निराकरण का भरोसा दिलाया गया
तथा उन्हें मुख्य धारा में रहकर पुलिस का सहयोग करने व किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखने या नक्सली संचरण के विषय मे जानकारी होने पर तत्काल पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन को अवगत कराने हेतु बताया गया ।

