बग्गा सिंह बीजपु
सोनभद्र पुलिस अधीक्षक सोनभद्र महोदय व अ0पु0अ0(आप0) सोनभद्र महोदय व
क्षेत्राधिकारी दुद्धी महोदय व प्रभारी निरीक्षक बीजपुर भैया एस.पी. सिंह के कुशल
निर्देशन में तलाश वांछित अपराधी के दृष्टिगत दिनांक 29.12.2021 को उ0नि0
बृजेश कुमार पाण्डेय मय हमराह का0 विवेक राय का0 रमेश कुमार,का0 अभिषेक
कुमार ,का0 पुरुषोत्तम कुमार के मय सरकारी वाहन व का0चालक सुधाकर यादव
के थाना स्थानीय से रवाना होकर एनटीपीसी गेट पर कस्बा बीजपुर में मामूर थे। तभी
मुखबीर खास द्वारा सूचना दिया गया कि तीन संदिग्ध व्यक्ति दो प्लास्टिक की सफेद
बोरी के साथ बैढ़न बाई पास मार्ग पर ननियागढ (M.P.) जाने वाले पगडण्डी मार्ग पर
कहीं जाने के फिराक मे खड़े है बोरी में तार जैसी वस्तु लग रही है ,यदि जल्दी किया
जाय तो पकड़ा जा सकता है। इस सूचना पर विश्वास करके उ0नि0 बृजेश कुमार
पाण्डेय मय हमराहियान के मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान बैढ़न बाई पास मार्ग पर
सड़क के किनारे खड़े व्यक्तियों के पास पहुंच कर एकबारगी दबिश देकर ननिया गढ़
पगडण्डी मार्ग के पास हमराही कर्मागण की मदद से समय -16.15 बजे
अभियुक्तगण 1-जवाहिर लाल बैगा पुत्र धनुकधारी उम्र 55वर्ष नि) ननियागढ थाना
बैढन जिला सिगरौली (म0प्र0).2- संजय कुमार पुत्र नागेन्द्र प्रसाद उम्र 22 वर्ष नि0
गोभा टोला मुनगहवा थाना बैढन जिला सिंगरौली(म0प्र0),3-अमरेश कुमार पाल पुत्र
रामसजीवन पाल उम्र 20 वर्ष नि0 ग्राम डोड़हर थाना बीजपुर सोनभद्र सम्बन्धित
मु0अं0सं0-130/21 धारा-379,427,411 I.P.C मय चोरी गये
बरामदशुदा माल दो
सफेद बोरी में 06 बण्डल छोटा बड़ा विद्युत तार (अल्मुनियम) के साथ गिरफ्तार
किया गया । आवश्यक विधिक कार्यवाही कर अभियुक्तगण को रिमाण्ड हेतु मा0
न्यायालय भेजा गया।

