निर्माणाधीन कनहर सिंचाई परियोजना में स्लैब निर्माण का कार्य हुआ प्रारंभ ||

By:

On: Thursday, December 30, 2021 7:11 AM

---Advertisement---

(सेराजुल हुदा, क्राइम जासूस”)
अमवार/सोनभद्र|

स्थानीय दुद्धी तहसील अंतर्गत अमवार में निर्माणाधीन कनहर सिंचाई परियोजना में स्लैब निर्माण के लिए पिलरों के ऊपर लोहे का गार्डर रखने की कवायद बुधवार से शुरू हो गई |

गार्डर लगाने के बाद बांध के सभी 16 रेडियल गेट लगाने हेतु स्लैब का निर्माण जल्दी शुरू कर दिया जाएगा | कार्यदायी संस्था के अनुसार स्पिलवे के दो पीलरों के बीच 5-5 टन वजन के 4 लोहे का मजबूत गार्डर लगाया जाएगा | इसके ऊपर लोहे का भारी चादर रखकर इसके ऊपर आरसीसी ढलाई की जाएगी | इस तरह से स्लैब का निर्माण कार्य पुर्ण कर लिया जाएगा | लंबे समय बाद अब बांध निर्माण के स्ट्रक्चर में बदलाव देखने को मिलेगा जिससे क्षेत्रीय लोगों की उम्मीदें और मजबूत हो जाएंगी कि बांध का निर्माण निश्चित समय जून 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा | वहीं कार्यदायी संस्था के अधिकारियों की माने तो स्लैब निर्माण के बाद बांध के बाएं तरफ के रॉकफिल का काम शुरू हो जाएगा | ज्ञात रहे की पिछले विजिट मे कार्यदायी संस्था को कड़ी फटकार लगाई गई थी | जिसके कारण अधिकारियों द्वारा जल्द ही स्लैब निर्माण की बात कहीं गई थी | उसी का नतीजा है कि बुधवार से स्लैब के निर्माण की कवायद शुरू हो गई | इस मौके पर इंजीनियर आरिफ खान, एकाउंटेंट सत्यनारायण राजू, पी एम उदय भास्कर रेड्डी, डीसीएम वर्मा, सुब्बा राजू मौजूद रहे |

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment