हिण्डाल्को में हाउसवाइव्ज क्विज़ प्रतियोगिता की विजेता महिलाओं को किया गया पुरस्कृत ।

By:

On: Wednesday, December 29, 2021 2:38 PM

---Advertisement---

रेणुकूट/सोनभद्र।
हिण्डाल्को में ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत गृहणियों के लिए आयोजित हुई क्विज़ प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को बुधवार को पुरस्कृत किया गया। हिण्डाल्को की ऊर्जा विभाग की टीम के राजीव सिंह एवं रजनीश सिंह ने महिलाओं को उनके आवास पर जाकर सम्मानित किया।


हिण्डाल्को में सात दिवसीय ऊर्जा संरक्षण सप्ताह काफी उत्साह के साथ मनाया गया। ऊर्जा संरक्षण सप्ताह- 2021 के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन्हीं प्रतियोगिताओं में से एक प्रतियोगिता गृहणियों के लिए भी आयोजित की गई थी जिसका उद्देश्य घरेलू महिलाओं को ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरुक करना था। गृहणियों के लिए आयोजित क्विज़ प्रतियोगिता में महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। पुरस्कार प्राप्त करने वाली महिलाओं में शैलजा कदम, स्मिता सिंह, संगीता मेहता, प्राची श्रीवास्तव एवं किरन सिंह शामिल रहीं।
गौरतलब है कि 14 दिसंबर से 20 दिसंबर के मध्य चलने वाले ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत इस प्रतियोगिता में ऑनलाइन माध्यम से प्रश्नों के उत्तर निश्चित समय सीमा के अंतर्गत देने थे जिसमें पांच श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं को हिण्डाल्को ऊर्जा विभाग की ओर से पुरस्कार दिया गया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment