सोनभद्र:साई वेलफेयर सोसाइटी, पिपरी रोड, रॉबर्ट्सगंज ,सोनभद्र के सौजन्य से दिनांक 29 दिसंबर 2021, दिन बुधवार को साईं हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉक्टर बी सिंह की अध्यक्षता में साईं हॉस्पिटल के चिकित्सको ,पैरामेडिकल स्टाफो तथा अन्य साथियों के सहयोग से पूर्व ग्राम प्रधान तिलौली कला, घोरावल की देखरेख में प्राथमिक विद्यालय के कैंपस में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण तथा निःशुल्क दवा वितरण का कार्य किया गया। इस शिविर में मरीजों की जांच कर दवा दी गई, शिविर की लोगों ने खूब सराहना की।
साईं हॉस्पिटल के डॉक्टर शशांक सिंह (एमबीबीएस)के द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में आए हुए सभी मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जैसे- चर्म रोग, नाक, कान, गला, सर्दी, खांसी, बुखार, ब्लड प्रेशर आदि का निशुल्क परीक्षण किया गया और निःशुल्क दवा वितरण का कार्य कराया गया, इस कैंप में डॉ स्तव्या सिंह (एमबीबीएस) तथा डॉ रोजी महिला चिकित्सकों के द्वारा कैंप में आए हुए गर्भवती महिलाओं का परीक्षण करके दवा का निःशुल्क वितरण किया गया।
डॉ संजय कुमार सिंह भी शिविर में उपस्थित रहे, उन्होंने शिविर में आए हुए सभी को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि रूटीन चेकअप अवश्य करानी चाहिए, ताकि अगर कोई छोटी मोटी बीमारी हो तो समय से उसका उपचार किया जा सके।
डाo शशांक सिंह ने कैंप में आए हुए सभी लोगों को कोरोना के नये वेरिएंट ओमिक्रोन से बचाव हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा जागरूक करते हुए कहा कि वायरस से बचने के लिए कोविड-19 टीका के दोनों डोज अवस्य लगवाएं, मास्क का प्रयोग करे, भीड़ भाड़ में जाने से बचें, दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी का पालन अवश्य करें।
कैंप में चिकित्सक डॉ फैयाज आलम, डॉक्टर प्रभंजन कुशवाहा के द्वारा छोटे-छोटे बच्चों का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। पैरामेडिकल स्टाफ अब्दुल, प्रतिमा मौर्या, सीनियर नर्सिंग स्टाफ सोल्या
सिस्टर, नर्सिंग स्टाफ आरती पटेल, नर्सिंग छात्र विवेक कुमार, छात्राएं शिवानी सिंह, सोनाली सिंह, प्रिया गुप्ता, स्मिता कुमारी, दीपाली कुमारी , पूर्व प्रधान तिलौली कला सर्वेश कुमार, अध्यापक शिवेंद्र प्रताप, अध्यापिका दीपमाला तथा बबीता, संहयोजक- विनय कुमार का
सहयोग सराहनीय रहा । साईं हॉस्पिटल के स्टाफ राजन सोनी, अहमद रजा, संगीता गुप्ता, ममता मंडल, मुन्ना, अमित राय, कन्हैया गुप्ता कैंप में उपस्थित सभी लोगों से कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करवाया,इस कैंप में तिलौली कला, परही, खरूआव, बनरदेवा, अतरैला तथा पूरखास गांव के लोगों ने निःशुल्क चिकित्सा शिविर तथा दवा वितरण कैंप का लाभ उठाया ।
*370 लोगों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ
---Advertisement---

