रामपुर बरकोनिया पुलिस द्वारा चोरी की मोटर साइकिल व अवैध शस्त्र के साथ 02 नफर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

---Advertisement---

मुस्तकीम खान,

थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस द्वारा चोरी की मोटर साइकिल व अवैध शस्त्र के साथ 02 नफर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार 

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगानें व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी एवं अवैध शस्त्र बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस द्वारा खड़िया तिराहे के पास से चेकिंग के दौरान 02 नफर अभियुक्तों 1- सुशील पुत्र स्व0 अम्बिका धांगर निवासी खड़िया थाना रामपुर बरकोनिया सोनभद्र 2- महेश पुत्र धर्मजीत निवासी खड़िया थाना रामपुर बरकोनिया सोनभद्र को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 01 अदद मोटरसाइकिल UP 64 AE 6478 व 01 अदद अवैध तमंचा मय 02 अदद जिन्दा कारतूस एवं 01 अदद चाकू बरामद किया गया । उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण उपरोक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1- सुशील पुत्र स्व0 अम्बका धांगर निवासी खड़िया थाना रामपुर बरकोनिया सोनभद्र
2- महेश पुत्र धर्मजीत निवासी खड़िया थाना रामपुर बरकोनिया सोनभद्र ।

*बरामदगी-*
1- एक अदद मोटरसाइकिल UP64 AE6478
2- एक अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 02 अदद जिंदा कारतूस
3- एक अदद चाकू

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1- उ0नि0 प्रमोद कुमार शुक्ला थाना रामपुर बरकोनिया सोनभद्र ।
2- हे0का0 आनन्द यादव थाना रामपुर बरकोनिया सोनभद्र ।
3- का0 समीर गौतम थाना रामपुर बरकोनिया सोनभद्र ।
4- का0 प्रेमचन्द्र थाना रामपुर बरकोनिया सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment