सरफूदीन सलखन
संवाददाता
सलखन/सोनभद्र।आज बिधान सभा रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के अदल गंज ग्राम पंचायत भवन पर अपना दल एस की बूथ स्तरीय बैठक बिधानसभा महा सचिव कुलदीप पूरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला महासचिव श्याम चरण गिरी मौजूद रहे। बूथ स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज जिस तरीके से गरीब दलित आदिवासी , गिरीवासी केमेरा समाजकी आवाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया दीदी हर मंच से उठा रही है ।इससे जाहिर है कि इन जातियों का उत्थान अवश्य होगा। अब वह समय आ गया कि सभी कार्यकर्ता मिलाकर पार्टी के नीतियों को जन जन तक पहुचाये और दीदी के हाथों को मजबूती प्रदान करें। आने वाले बिधान सभा के चुनाव में बिरोधी पार्टियों को मुह तोड़ जबाब दे। अपना दल एस गरीब ,आदिवासी ,जनजातियों के कमेरा समाज का एक मात्र पार्टी हैं ।जिनके हित की लड़ाई अगर कोई लड़ रहा है वो हैं अनुप्रिया दीदी।
इस मौके पर रंजीत पूरी को सेक्टर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपी गई कार्यक्रम में नागेश्वर गोंड़, पप्पू पूरी, मोनू ,नागेंद्र अनिल राम खेलावन आदि दर्जनों लोग उपस्थिति रहे
*अपना दल एस की बूथ स्तरीय बैठक सम्पन्न।*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Monday, December 27, 2021 10:57 AM
---Advertisement---

