विंढमगंज(राकेश केशरी)थाना क्षेत्र के जोरकहु गांव में रविवार को पिकनिक मनाने गए युवक की कनहर नदी में डूबने से मौत हो गई। नदी में नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। ग्रामीणों की मदद से शव निकाला गया। अन्य साथी शव लेकर चले गए।
रेणुकूट निवासी रोहित (28) पुत्र रमेश रविवार को अपने साथियों के साथ पिकनिक मनाने कनहर नदी के तट पर जोरकहू गए थे। पिकनिक के दौरान युवक में नदी में उतरकर स्नान करने लगा। इस दौरान रोहित गहरे पानी में चला गया। गहराई का अहसास न होने से वह डूबने लगा। उसकी चीख-पुकार सुनकर लोग बचाने के लिए उसकी ओर दौड़े। काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया। आनन फानन उसे पिकनिक स्थल पर मौजूद डालिम्स सनबीम रेणुकूट की बस से सीएचसी दुद्धी ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बाद में युवक का शव रेणुकूट ले जाया गया।
पिकनिक मनाने गए युवक की कनहर नदी में डूबने से मौत
---Advertisement---

