सोना की जगह पीतल थमा कर ढाई लाख की ठगी

By:

On: Sunday, December 26, 2021 9:46 AM

---Advertisement---

बीजपुर(बग्गा सिंह) सोनभद्र , थाना क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में इस समय ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। ताजा मामला बीजपुर पुनर्वास प्रथम से आया तो पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर करवाई की गुहार लगाई लेकिन पुलिस मामले से पल्ला झाड़ रही है। पुनर्वास निवासी जागृति कुमार अग्रहरि पुत्र प्रकाश चंद अग्रहरि ने पुलिस स्टेशन को दिए तहरीर में कहा है कि 5 दिसम्बर 2021 को फोन नम्बर 9753058695 से उनके फोन पर काल आया और उनको थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिंडारी बुलाया गया। वहाँ पहुचने पर दो तीन अनजान लोग एकांत में सड़क किनारे मीले और कहा कि उनके पास लगभग 700 ग्राम सोना है जिसको बेचना चाहते है। सोने की परख करने के लिए उसी टुकड़े से कुल्हाड़ी से काट कर जागृति को दिया गया जिसको बीजपुर में सुनार की दुकान पर चेक कराने के बाद सोना की पुष्टि हुई। इसके बाद मोल भाव शुरू हुआ और 250000 ढाई लाख में ठग कथित सोना को बेच कर गायब हो गए। बाद में जब आधे हिस्से को काट कर जागृति अग्रहरि बनारस ले गए तो वहाँ परीक्षण में सोना की जगह पीतल निकला। यह देख ठगी का शिकार युवक के पैर से जमीन खिसक गई और आँखों से के सामने अंधेरा छा गया। पुनः बीजपुर आकर पीड़ित ने पुलिस में तहरीर देकर करवाई की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि वह दुकान चलाने के लिए बैंक से कर्ज लिया था लेकिन ठगों के चक्कर मे वह पूरी तरह लूट कर बर्वाद हो गया है। जागृति ने कहा कि पुलिस मामले में गम्भीरता दिखाती तो ठग पकड़े गए होते। उधर उप निरीक्षक बृजेश कुमार पांडेय ने बताया कि इस सम्बंध में प्रार्थना पत्र आया है ठगों के नम्बर को सर्विलांस से ट्रेस किया जा रहा जल्द खुलासा होने की संभावना है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment