(सेराजुल हुदा/रवि सिंह)दुद्धी सोनभद्र |स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मझौली गाँव में गोपी मोड़ के पास 25 वर्षीय एक युवक ने परिजनों के डांट से क्षुब्ध होकर कुएँ में छलांग लगा दी | बताया जाता है कि युवक शराब पीने का शौकीन था जिससे परिजनों ने उसे डांटा था तभी से वह युवक घर वालों से नाराज था | काफी देर तक जब वह युवक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की तो वह गाँव में ही एक कुएँ में अचेत अवस्था में उतराया पाया गया | ग्राम प्रधान नारद पनिका ने बताया कि सुनील कुमार पुत्र शिव प्रसाद उम्र 25 वर्ष निवासी मझौली को परिजनों ने शराब के सेवन से तंग आकर डांट फटकार लगाई थी जिससे वह नाराज हो कर घर के पास ही कुएँ में छलांग लगा दी | प्रधान ने सेलफोन के द्बारा इसकी सूचना पुलिस को दे दी है
युवक ने लगायी कुएँ में छलांग,परिजनों में मचा कोहराम
---Advertisement---

