ई श्रम पोर्टल पर 31 दिसंबर 2021 तक रजिस्ट्रेशन करने वाले श्रमिको को मिलेगा 500 रुपए प्रति माह (मार्च 2021 तक)

By:

On: Saturday, December 18, 2021 6:21 AM

---Advertisement---

पिपरी/सोनभद्र।

ई श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने वालो के लिए आई अच्छी खबर ,सरकार द्वारा दिसंबर से लेकर मार्च तक प्रति महीना 500 रुपए दिए जाएंगे।बीते दिनों क्राइम जासूस के साथ एक इंटरव्यू में अपर श्रम आयुक्त श्री सरजू राम ने श्रमिको को सरकार की तरफ से कुछ मिलने की बात कही थी ।


Www.eshram.gov.in पर ई-श्रम पंजीयन काफी तेजी से हो रही है । देश में अब तक 12,31,82,465 पंजीयन हो चुके हैं । उत्तर प्रदेश – 2,61,92,285 पंजीयन करके देश में प्रथम स्थान पर है। सोनभद्र- 3,14,934 मिर्ज़ापुर – 2,91,479, भदोही-2,31,946। ई-श्रम कार्ड धारक को प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत दो लाख का दुर्घटना बीमा तथा मुख्य मंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत पाँच लाख का कैशलेस इलाज एवं अन्य अनेक केंद्र व राज्य की योजनाओं का हितलाभ सीधे खातों में अंतरण विधि से मिलने वाला है। सी॰एस॰सी॰/जन सेवा केंद्रों, सहज जन सेवा केंद्रों के सहयोग से कैम्प लगवा कर अधिक से अधिक ई-श्रम पंजीयन कराया जा रहा है, और ताकि केंद्र व राज्य की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ श्रमिक उठा सके ।
ई-श्रम पंजीयन केवल दिसम्बर तक ही होगा। यानी अब मगभग 13 दिन शेष बचा है जिसमे श्रमिक अधिक से अधिक पंजीयन करा सकते है।
आप को बताते चले कि जो भी श्रमिक ई-श्रम पोर्टल पर 31 दिसंबर तक रजिस्टर्ड हो जाएगा उन सभी को यह लाभ मिलेगा।

https://fb.watch/9VAEtq6QHE/

 

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment