मकरा मे हुई मौतो की जांच के लिए केन्द्रीय स्वास्थ्य टीम पहुंची मकरा।

By:

On: Friday, December 17, 2021 4:04 AM

---Advertisement---

म्योरपुर/सोनभद्र।
(सत्यपाल सिंह,क्राइम जासूस)
बुधवार को मकरा से जांच कर पहुंची केन्द्रीय स्वास्थ्य टीम ने सीएचसी म्योरपुर पहुंचकर चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मीटिंग कर क्षेत्र की स्वास्थ्य का हाल जाना।इस दौरान लोगों को जागरूक करते हुए झाड़फूंक से दुर रहने व साफ-सफाई से रहने की सलाह दी।बीमार होने पर सरकारी अस्पताल में चिकित्सकों को दिखाने की बात कही।

वहीं गुरुवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य टीम द्वारा मकरा गाँव का दौरा कर हुई मौतों की जाँच की गई ,उसके बाद केन्द्रीय स्वास्थ्य टीम ने सीएचसी म्योरपुर पहुंचकर स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मीटिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।केन्द्रीय स्वास्थ्य टीम ने आशाओं को बीमार लोगों को दवा खिलाने का प्रशिक्षण दिया।इस दौरानडा० शौकत कमाल ज्वाइंट डायरेक्टर स्वास्थ्य एवं कल्याण विभाग,कीट वैज्ञानिक रोहित सिंह,डा० हेमंत नेगी,डा० डीएन गिरी रिसर्च आफिसर,सीएचसी अधीक्षक डा० राजीव रंजन,शिशिर श्रीवास्तव, डा० राजन सिंह पटेल,डा० डीके चतुर्वेदी,जिला मलेरिया निरीक्षक पीके सिंह सहित तमाम स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment